कुकिंग निर्देश
- 1
हम एक पतीले में पानी उबलने रख दें। जब पानी उबलने लगे तो नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर, धीरे धीरे चावल का आटा और सूजी डालते हुए हिलाते रहें। आँच मध्यम रखें। ध्यान रखें कि आटे में गाँठ ना पड़े।
- 2
जब आटा बर्तन छोड़ने लगे और इकट्ठा हो जाए तो आँच बंद कर दें। और ठंडा होने दें ।
- 3
जब आटा हाथ से फर्रे (रोल) बनाने लायक ठंडा हो जाए तो उसके पतले फर्रे बना लें।
- 4
अब एक बर्तन में पानी उबालें और एक स्टील की छलनी रख दें। उसपर चावल के फर्रे रख दें। और ढक्कन से ढक कर तेज़ आँच पर 10-12 मिनट के लिए भाप पर पकने दें। और गैस बंद कर दें।
- 5
एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें और उसमें राई डाल दें। जब राई फूटने लगे तो उसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डाल कर हल्का सा पका लें। फिर लाल मिर्च पाउडर डालकर फर्रे डालकर अच्छे से हिला लें। और गैस बंद कर दें।
- 6
डीप के लिए : डीप की सभी सामग्री को मिक्स कर लें। चावल के फर्रे डीप के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स