पनीर पुलाव (Paneer pulao recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छील कर टुकड़े करके पानी में डुबा कर रखें प्याज को बारीक काट लें और बाजू में रखे, टमाटर को बारीक काट लें और बाजू में रखे, मटर के दानों को साफ कर के धो कर एक बाजू रखे ।एक पतीले में तेल डालकर गरम करें अब सरसों के दाने, जीरा और बारीक कटा हुआ प्याज डालें साथ ही काली मिर्च, लविंग और तेज पत्ता डालें थोड़ा सा भूनें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें फिर उस में अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालें मिक्स करें अब उस में आलू के टुकड़े और मटर के दानों को भी डालें मिक्स करें।
- 2
अब उस में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें मिक्स करें थोड़ा भूनें फिर 4 कटोरी पानी डालें, नमक भी डालें और पानी को उबाल लें और धो कर रखें हुए चावल को डालें मिक्स करें । जब चावल आधे पक जाएँ तो उस में टमाटर डालें मिला लें और चावल को पूरा पका लें । अब पनीर के टुकड़े डालें मिक्स करें ढककर 5 मिनट पकने दें । पनीर पुलाव तैयार है उपर से हरा धनिया छिडके । पुलाव को दही के साथ परोसें । दही पुदीना का रायता भी परोस सकते है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स