हरा भरा कबाब(Hara bhara kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को ब्लांच कर ले। (उबलते पानी में 3 मिनट तक पकाये बाद में इसे ठन्डे पानी में डाल दे या ठन्डे पानी के नल के निचे धो ले। निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल ले।)
- 2
एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करे और इसमें सूखी लाल मिर्च, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी डालकर थोड़ी देर भुने।
- 3
अब लहसुन,और प्याज़ डालकर 1 मिनट तक भुने।
- 4
अब शिमला मिर्च मिलाकर इसके नरम होने तक पकाये।
अब उबले मटर के दाने और धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च,पालक डालकर कुछ मिनट तक पकाये या सारा गीलापन चला जाए तब तक पकाये। - 5
अब नमक और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला डालकर मिला ले । अब नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाये और गैस की आंच को बंद कर ले
- 6
इसे जरा ठंडा होने पर मिक्सर में दरदरा पीस ले।
- 7
7. अब एक बाउल में उबले मसले आलू, हरा पिसा हुआ मिक्सचर और, कॉर्नफलौर, ओर ब्रेडक्रम्ब डाले। इसे मिक्स करे
- 8
अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला मिला देऔर गोल पेटिस जैसा आकार देकर एक प्लेट में रखते जाए।
- 9
एक प्लेट में सूजी या ब्रेड चुरा फैला दे।। पेटी को सूजी से कोट कर दे।
इसी तरह बाकी के कबाब को भी तैयार करे और प्लेट में रखे। - 10
एक कढाई में तेल गरम करे। गरम तेल में कबाब डाले और दोनों और से सुनहरे और कुरकुरे होने तक तले। हरा भरा कबाब तैयार है।
- 11
. हरा भरा कबाब को ग्रीन डीप ओर टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स