सूजी अप्पे(suji appe recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में सूजी,दही,जरूरत अनुसार पानी डालकर मिक्स करेंगे ओर घोल बनाकर थोड़ी देर छोड़ देंगे। अब घोल में सारी कटी सब्जिया, डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 2
अब एक फ्राई पैन में तेल गर्म करके उसमे राई, जीरा डालकर चटकाएँगे । फिर हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर मिक्स करके तड़का तैयार करेंगे।
- 3
इस तड़के को सूजी घोल में डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। अब घोल में स्वादनुसार नमक, मीठा सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 4
अब अप्पे साँचे को तेल से ग्रीस करके घोल को साँचे में भरेंगे। ओर धीमी आँच पर अप्पे के पकने तक सेकेंगे। फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी शेक लेंगे।
- 5
अप्पे तैयार है । अप्पे को एक प्लेट में निकालकर टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12008165














कमैंट्स (4)