पूरी सब्जी और सेवई (Puri sabzi aur sevai recipe in hindi)

पूरी सब्जी और सेवई (Puri sabzi aur sevai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अब हम सबसे पहले सवाई बनाने की तैयारी करते है।एक पैन में घी डालें और इसमें सेवई को भूनें।इसमें काजू, बादाम और किशमिश डाले और इन्हें भी इसके साथ फ्राई करें।एक दूसरे पैन में दूध में चीनी और इलाइची डालकर उबालें।फ्राइड सेवई को दूध वाले पैन में डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं।इसे पतला करने के लिए इसमें थोड़ा और दूध डालें।गर्मागर्म सवाई तैयार।
- 2
अब सब्जी बनाने की तैयारी करते है। टमाटर को बारीक़ काट लें। कड़ाही ले और तेज़ आँच पर गैस पर रखें।उसमें तेल डालिए।जब तेल गरम हो जाए तब पहले उसमे कटा हुआ पटल दाल कर फ्राई करके निकल ले।
- 3
फिर गरम ऑयल में हींग डाले फिर जीरा डाले, अब अदरक डाले, जब अदरक भुन जाए तब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी पाउडर डाले।मसाले करछुल से मिलाए और पटल,टमाटर डाले उसपर नमक डाले।उसे मिलाए, गैस धीमी आँच पर करे और कड़ाही ढक्कन से ढक दे।उबाल का इंतेज़ार करे, अब गैस धीमीं करें, ढक्कन से ढक दें।
- 4
5 मिनिट बाद खोले और चलाए, फिर ढक दे, ये बार बार करे जब तक टमाटर भुन न जाए।10 मिनिट लगेगा टमाटर भूनने में।अब सारे आलू डाले व हरी मिर्च डाले और अच्छे से मिलाए।अच्छे से मिलाए और 5 मिनिट के लिए छोड़े।अब उसमें पानी मिलाए और गैस तेज़ आँच पर करें।उबालने का इंतेज़ार करे, अब गैस धीमीं करें, ढक्कन से ढक दें।15 मिनट तक धीमीं आंच पर पकने दें।अब गैस बंद कर दें।हरी धनिया डालें।
आपके स्वादिष्ट कड़ाही वाले आलू टमाटर पटल की सब्जी तैयार है। - 5
अब हम पूरी बनाने की तैयारी करते है।आटा में थोड़ा ऑयल,खाने वाला सोडा डाल कर अच्छे से गूंध ले। फिर कड़ाही को तेज़ आँच पर रखे और तेल को गरम होने दे।अब एक छोटी लोई ले और चाकले पर रखे और बेलन से बेले। और गरम आयल में दाल कर तल ले। हमारा मज़ेदार पूरी सब्जी और सवाई तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)