वडा सांभर के साथ इडली चटनी (Vada sambar ke sath idli chutney recipe in Hindi)

वडा सांभर के साथ इडली चटनी (Vada sambar ke sath idli chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अगर आप को सन्डे को इडली बनाना है तो (शनिवार को सुबह इडली के लिए दाल चावल अलग-अलग बर्तन में भिगो के रखने पडेगा) । दिन भर भीगने के बाद शाम को दाल खूप बारीक पीस लें, चावल भी पीस ले रवा के जैसे अब दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर फैंट कर रख दें ताकि सुबह तक खमीर उठ जायें ।और इडली बनाने के लिए बैटर रेडी हो जाए।
- 2
अब कुकर में अरहर की दाल बनने के लिए रख दीजिये उसमें हींग और हल्दी डाले सिर्फ एक सीटी लगाना है। सब सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर काट लें प्याज भी, भीगी हुई इमली को मसल कर उसका पानी बना लें, कुकर खोल कर उसमें कटी हुई सब्जियाॅ इमली का पानी, प्याज, नमक डालकर एक सीटी लगा ले फिर कुकर ठंडा होने उबलने रखे उसमें सांभार मसाला डालिए और दो मिनट उबलने दे अब तडका बनाये तेल में सरसों के दाने,लाल मिर्च साबुत और कढी पत्ते डालकर बढिया सा तडका लगायें सांभर तैयार ।
- 3
चटनी के लिए नारियल को छिलकर छोटे टुकड़ों में काट लें मिक्सर में भूना हुआ चना हरी मिर्च जीरा नमक और पानी डालकर पीस ले (गाढ़ा या पतला) इच्छानुसार ।उसमें उपर से सरसों के दाने का तडका लगा ले ।
- 4
अब वडा बनाने के लिए दाल बारीक पीस लें । उसमें हरी मिर्च और अदरक भी पीस ले तलने के समय नमक डालेऔर सुनहरे होने तक कुरकुरे तल लें ।
- 5
इडली के बर्तन या कुकर हो उसमें इडली बना ले (इडली के बैटर में नमक और खाने का सोडा डालना न भूलें ।) चलो अब तैयार हैं वडा सांभर के साथ इडली चटनी ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स