वेज समोसा रेसिपी-Veg Samosa Recipe

मेरी मम्मी की सबसे पसंदीदा दिश समोसा,मदर्स डे पे बनाए मोम स्पेशल समोसा रेसिपी#family #mom
वेज समोसा रेसिपी-Veg Samosa Recipe
मेरी मम्मी की सबसे पसंदीदा दिश समोसा,मदर्स डे पे बनाए मोम स्पेशल समोसा रेसिपी#family #mom
कुकिंग निर्देश
- 1
समोसे के पत्ते रेडीमेड भी ले सकते हैं या फिर घर पर भी इसे बनाया जा सकता है बड़ी आसानी से, समोसे के पत्ते घर में बनाने के लिए मैदे में नमक और पानी डालकर आटा गूंद लेंगे फिर उसके मीडियम साइज पेड़ा बनाकर उसकी एक रोटी बेल लेंगे। रोटी का साइज लंबा और बड़ा होना चाहिए और पतली पतली रोटी होनी चाहिए । फोटो में दिए गए तरीके से उसे हम काट लेंगे । तवा गरम कर के हम इसे एक एक सेकेंड के लिए दोनों तरफ से सेक लेंगे तो यहां हमारी तैयार है समोसे की पत्तियां।
- 2
अब हम समोसे की फीलिंग तैयार करेंगे तो यहां हमें जो वेजिटेबल चाहिए वह सब हम ले लेंगे जैसे शिमला मिर्ची, पत्ता गोभी, हरी मिर्च, कुटा हुआ धनिया, जिरा,नमक, कोतमीर बारीक कटी हुई। इन सब चीजों को अच्छी तरीके से मिक्स कर लेंगे।(इसी फीलिंग में हम उबले हुए चिकन, मटन, अंडा या पनीर भी ऐड कर सकते हैं)।अब इन सब को एक बर्तन में डालेंगे थोड़ा सा तेल डालेंगे उसमें और इस फीलिंग को ड्राई होने तक पकाना है बस।
- 3
इस फीलिंग को समोसे की पत्तियों में भर लेंगे और इसे समोसे का आकार देंगे।
- 4
अब हम इन समोसे को तेल गर्म करके तल लेंगे,तय्यार है हमारे क्रिस्पी एंड टेस्टी समोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (5)