सोया शेजवान सॉस मोमोज (Soya Schezwan sauce momos recipe in Hindi)

Neha Singh Rajput @cook_21117490
सोया शेजवान सॉस मोमोज (Soya Schezwan sauce momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में भिगो दें 15 मिनट बाद पानी निथार कर उसे छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले प्याज़ लहसुन अदरक को भी बारीक काट लें फिर उसे सोयाबीन के साथ मिक्स कर दे फिर उसमे नमक और कालीमिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।अब मैदा में थोड़ा सा तेल और हल्का सा नमक डालकर नरम गूथ ले और 30 मिनट के लिए रख दे।
- 2
अब आटे के दो भाग कर के उसके छोटे लोइयां बना कर पूरी बना ले फिर इसमें भरावन भर कर मोड़ कर मोमोज बना ले।
- 3
फिर कड़ाही के पानी रख दे और उसके ऊपर जाली वाला बर्तन रख कर मोमोज रख के ढक दे 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर भाप लगाए इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें फिर इसमें सेजवान चटनी और टोमाटोसॉस डालकर मिक्स कर ले फिर इसमें मोमोज को डालकर अच्छे से सॉस मिक्स कर ले और 2 मिनट बाद गैस ऑफ कर दे।तैयार है सोया सेजवान सॉस मोमोज़ ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12921767











कमैंट्स (30)