दम बिरयानी (Dum biryani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर 20मिनिट के लिये भिगोके रख दिजीये।1बाऊल मे दही लेके उसमे नमक लाल मिर्च हल्दी गर्म मसाला डालकर मिलाए।उसमे सारी सब्जिया डालकर अच्छे से मिलाके 20मिनिट के लिये साइड मे रखे।दूध मे केसर के धागो को भिगो लिजिये।
- 2
1बर्तन मे पानी उबाले उसमे नीम्बू का रस नमक घी डाले 1तेज पत्ता 3लौंग ओर 1स्टार को भी डाले।
- 3
उबाल आने पे पहेले से भिगोये हुये चावल को उसमे डाले ओर 90%ही पकाए।
- 4
1बर्तन मे तेल गर्म करे उसमे कांदा डाल कर अच्छा पकाए उसे कडक होने दे ओर फिर उसे निकाल के साइड मे रखे।उसी तेल मे राई जीरा का तडका लगाके खडे गर्म मसाले डाले उसमे दही मे जो सब्जिया पहेले से मिलाके रखी थी वो सब्जिया डाल कर मिलाए।
- 5
नमक बिरयानी मसाला डाल कर उन्हे भी 90%पकाए।आधी सब्जियो को किसी प्लेट मे निकाल ले।अब जो बाकी आधी सब्जी जो बर्तन मे हे इसकी परत बनाये।उस्पे चावल की परत को फेलाये।उस्पे कांदा जो पहेले ही तल के रखा हे उसे फेलाये ओर1चमच घी डाले पुदीना की पत्ते ओर धनिया पत्ते भी फेलाये।उस्पे केसर भिगया हुया आधा दूध चमच से डाले।
- 6
उस्पे सब्जी की दुसरी परत फेलाये ओर फिरसे चावल की ओर उस्पे घी पुदिना के पत्ते धनिया पत्ते केसर का दूध फेलाये।ढक्क्न लगाके उस्पे कोई वजनदार चीज़ रखके 10मिनिट मीडियम गैस पे पकाए।बाद मे गैस पे तवे को रखके गर्म करे उस्पे ये बिरयानी के बर्तन को रखके 25से 30मिनिट कम आंच पे दम लगने दे।
- 7
तैयार हे दम बिरयानी उसे दही की कोश्मिर के साथ सर्व किजीये।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (5)