राजस्थानी प्याज़ कचौड़ी (Rajasthani Pyaz Kachori recipe in hindi)

#ebook2020
#state1
#rain
सुबह का बढ़िया नाश्ता अगर आपको प्याज़ की कचौड़ी राजस्थानी मिले तो मज़ा आ जाये, आपको पत्ता है ये चटपटी कचौड़ी बहुत आराम से घर पर बन सकती है। आप इसे जरूर बनाये मेरे दिए सरल तरीके से, जो की बहुत स्वादिष्ट है

कुकिंग निर्देश
- 1
गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं.
- 2
इसके बाद पिसे धनिया के बीज डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- 3
अब इसमें प्याज डालकर पकाएं.
- 4
जब प्याज़ का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- 5
इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. प्याज के मिश्रण में हरी धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करें.
- 6
इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें. फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करे
- 7
इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. प्याज के मिश्रण में हरी धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करें.
- 8
इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें. फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करें.
- 9
अब आटे या मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें.
- 10
आटा गूंदने के बाद इसे हल्के गीले कपड़े से 10-15 के लिए ढककर रख दें.
- 11
अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर. इनकी पूरिया बेल लें.
- 12
इसके बाद पूरी के बीच में थोड़ा प्याज़ को मिक्सचर रखें.
- 13
फिर पूरी को चारों तरफ से उठाकर पलटें और मिश्रण को पूरी में बंद करें.
- 14
इसे हथेलियों के बीच में दबाकर पतला और गोल कर लें.
- 15
अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक फ्राई करें.
- 16
इसके बाद कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी कचौड़ियां बनाएं.
तैयार हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)