राजस्थान का प्रसिद्ध मालपुआ

#ebook2020#state1मालपुआ राजस्थान की प्रसिद्ध डिश है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। और इसे हर त्यौहार पर बनाया जाता है। और यह केवल राजस्थान में ना बंन कर अब हर एक स्टेट में लौंग इसे बनाते हैं
राजस्थान का प्रसिद्ध मालपुआ
#ebook2020#state1मालपुआ राजस्थान की प्रसिद्ध डिश है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। और इसे हर त्यौहार पर बनाया जाता है। और यह केवल राजस्थान में ना बंन कर अब हर एक स्टेट में लौंग इसे बनाते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बर्तन में हम आटा सूजी को अच्छे से मिक्स करेंगे। इसमें सौंफ को मिक्स करेंगे।
- 2
अब इसमें एक चम्मच इलायची पाउडर मिक्स करेंगे इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा धीरे-धीरे करके दूध मिक्स करेंगे
- 3
इसका एक घोल तैयार करेंगे घोल ना तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और ना ही ज्यादा पतला
- 4
इसमें आप 2 बड़े चम्मच मलाई डालेंगे और इसे अब खूब अच्छे से फटेंगे। और इसे अब रेस्ट करने के लिए 15 मिनट छोड़ देंगे
- 5
अब हम अपनी चाशनी तैयार करेंगे एक पैन में हम चीनी डालेंगे और उसमें दो कब पानी डालेंगे इसमें हम कुछ केसर के धागे और एक चम्मच इलायची पाउडर डालेंगे। और इसकी चाशनी बनाएंगे। चाशनी हमें ना तो ज्यादा थिक करनी है ना ही ज्यादा पतली इसे हम चपचिपी ही रहने देंगे। और इसे 5 मिनट अच्छे से पकाएंगे।
- 6
अब एक पैन में हम देसी घी डालेंगे। जो हमारा आटे का बैटर तैयार हुआ था।उसे हम एक चमचे की सहायता से धीरे-धीरे करके कढ़ाई में डालेंगे।और मालपुए को अच्छी तरह सकेंगे दोनों तरफ से गोल्डन कलर तक।
- 7
जब मालपुआ अच्छी तरह से सीख जाए उसे बाहर निकाल कर। चाशनी में दो-चार मिनट के लिए डिप करेंगे ।ओर बाहर निकालेंगे।
- 8
और हमारे गरमा गरम माल पुए तैयार हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)