दाल बाटी (Dal Bati recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बाटी बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन लेंगे उसमें आटा,सूजी,नमक और घी का मोयन डालकर उसे गूथ लेंगे और फिर उसे 10 मिनट रख देंगे उसके बाद उसे गूथ के उसकी छोटी-छोटी लोई बनाएंगे और उसके बाद एक गंजी में पानी गर्म करेंगे और उसमें जो छोटी-छोटी लोई बनी है उन सब को डाल के पकने देंगे,उसके बाद उसमें चाकू डाल कर देखेंगे जब बाटी पक जाए फिर उसे एक प्लेट में निकाल लेंगे पानी को छान के और फिर उसके दो टुकड़े कर लेंगे.
- 2
अब कढ़ाई चढ़ाएंगे,उसमें घी डालेंगे और बाटी को तल लेंगे.उसके बाद एक कुकर में सभी दाल को डालेंगे एक साथ और कटे हुए टमाटर, लहसुन कटे हुए, हल्दी, हरी मिर्ची काट के डालेंगे और तेल डालेंगे फिर कुकर को बंद करके गैस पर चढ़ा देंगे, फिर जब 3 सिटी हो जाए तो गैस को बंद कर देंगे.
- 3
इसके बाद दाल को घोट देंगे और फिर दाल में तड़का लगाएंगे उसके लिए एक कढ़ाई में दो चम्मच घी डालेंगे और उसमें जीरा,लहसुन,2 सूखी मिर्च,हींग ओर नमक डालेंगे फिर दाल को उसमें मिला लेंगे ओर यह हो गई हमारी डाल तैयार. इससे पापड़ के साथ परोस सकते है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)