सुखडी़ (sukhdi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में घी गरम करें और उसमें गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह से हिलाएं। आंच को धीमी से मध्यम ही रखें। जब तक आटा सिक न जाए तब तक हिलाते रहें। आटा सिकने पर रंग बदलने लगेगा और खुशबू भी आना शुरू होगी।
- 2
अब इसमें कटा हुआ गुड़ डालकर गैस बंद कर दें और अच्छी तरह से हिलाएं ताकि सारा गुड़ पिघल कर मिक्स हो जाएं।
- 3
अब इसे घी लगी हुई प्लेट में निकाल कर अच्छी तरह से जमाएं और ऊपर कटे हुए बादाम डाल दें। चाकू की सहायता से कट लगा दें और पूरी तरह से ठंडा होने पर चक्की निकालें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13463234










कमैंट्स (2)