पाव भाजी (Pav Bhaji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में बटर डालकर गरम करे।
- 2
इसमे जीरा, प्याज, अदरक डालकर तड़का लगाए।
- 3
1 मिनट भूनने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे भी अच्छी तरह भून ले।
- 4
पेस्ट जब हल्का भूरा हो जाए तो इसमे मिर्च पाउडर, धनिया और हरी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाए।
- 5
10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें टमाटर डालकर ढक्कर 5- 7 मिनट पकाए।
- 6
जब टमाटर नरम पड़ जाए तो इसमें आलू, पाव भाजी मसाला, नमक डाले और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाए।
- 7
फिर तेज आंच पर तवा गरम करे।
- 8
फिर थोड़ा सा बटर डाले और पाव सेके।
- 9
अब भाजी मे नीबूं का रस, बटर हरा धनिया डालकर गरम-गरम परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13510070





कमैंट्स (2)