घर का घी (ghar ka ghee recipe in Hindi)

#tech1
#week1
#state7
#ebook2020
घर पर बनाया गया घी सेहतमंद होता है वो भी जब गाय के दूध की मलाई से बनाया जाए तो उसके अनेक फायदे हैं l
शुद्धता की गारंटी भी रहती है l
घर का घी (ghar ka ghee recipe in Hindi)
#tech1
#week1
#state7
#ebook2020
घर पर बनाया गया घी सेहतमंद होता है वो भी जब गाय के दूध की मलाई से बनाया जाए तो उसके अनेक फायदे हैं l
शुद्धता की गारंटी भी रहती है l
कुकिंग निर्देश
- 1
रोज़ के दूध की मलाई निकाल कर फ्रिज में एकत्रित कर लें l
- 2
मलाई को फ्रिज से निकाल कर थोड़ा मथ कर 1 घंटे के लिए नॉर्मल तापमान पर आने के लिए रखें (ऐसा करने से मक्खन जल्दी निकल जाता है) l
- 3
जब मलाई नॉर्मल तापमान पर आ जाए तो उसमें बर्फ डालकर अच्छे से दूध और मक्खन अलग होने तक मथ लें l
अब मक्खन में से दूध अलग बर्तन में निकाल लें l - 4
मक्खन को गैस पर मध्यम आंच पर पिघला कर घी बनने के लिए और उबलने दें l
- 5
धीरे-धीरे मक्खन का घी बनना शुरू हो जाएगा l इसे सुनहरा होने तक उबालें l
- 6
फिर गैस को बंद कर इसके हल्का ठंडा होने पर एक डब्बे में छलनी की सहायता से घी छान लें और निकले हुए मावा की मिठाई बना लें l
- 7
(नोट - घी को दरदरा बनाने के लिए उबलते समय उसमें एक चुटकी नमक मिला लें) l
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (5)