आलू टिक्की (Aloo Tikki Recipe In Gujarati)

#FFG
#sep
बाजार में मिलने वाली आलू टिक्की अमूमन हर किसी के मुंह में पानी ले आती है। अक्सर लौंग घर में भी टिक्की बनाते हैं, लेकिन या तो वह उतनी क्रिस्पी नहीं होती या फिर उसका स्वाद बाजार जैसा नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आज हम आपको बाजार के स्टाइल में आलू टिक्की बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं। यह बेहद ही सिंपल रेसिपी है और हर कोई इसे अपने घर पर बेहद आसानी से बना सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू टिक्की बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में उबले व ठंडे आलू को डालकर उसमें कटा हुआ पुदीना डालें। आप चाहें तो इसमें कटा हुआ धनिया भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च, काला नमक, सादा नमक, आधा चम्मच नींबू का रस, चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप चाहें तो चावल के आटे की जगह सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसे प्रयोग करने से पहले सूजी को एक बार मिक्सी में चला लें ताकि यह बारीक हो जाए। आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें। यह एक आटे की तरह तैयार हो जाए
- 2
अब आप इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथों में गोल-गोल बनाएं फिर हल्के हाथों से थोड़ा सा दबा दें। इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें।
- 3
अब आप एक पैन लें और उसमें थोड़ा तेल डालें। जब यह गर्म हो जाए तो इसमें टिक्की डालकर धीमी आंच पर सेकें। ध्यान रखें कि आप टिक्की को धीमी आंच पर ही सेंके। इससे आपकी टिक्की अंदर तक सिकेगी और बेहद क्रिस्पी बनेगी। जब यह एक तरफ से सिक जाए और ब्राउन हो जाए तो आप इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेके।
- 4
जब यह सिक जाए तो आप इसे प्लेट में निकालें और हरी चटनी, दही, इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
- 5
नोट:- वैसे तो टिक्की में लौंग ब्रेडक्रम्स, कॉर्नफलोर आदि का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे टिक्की का असल स्वाद नहीं मिलता और टिक्की काफी हैवी भी हो जाती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)