दाल पालक (dal palak recipe in Hindi)

दाल पालक (dal palak recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक को साफ करके बारीक काट लें फिर पालक को तीन से चार बार अच्छे से धो लें
- 2
अब कुकर में धुले हुए पालक और मूंग की दाल को धोके डालें और उसमें हल्दी, धनिया मिर्च,नमक डाल दें फिर उसमें दो कप पानी डाल दे
- 3
अब कुकर बंद करके दाल पालक में 5 से 6 सिटी ले ले अब दाल पालक में तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी गर्म करके जीरा और हींग डालें फिर इस तड़के को दाल पालक में डाल दें आप इसमें लहसुन का तड़का भी लगा सकते हैं
- 4
अब दाल पालक में आलन लगाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन ले फिर उसमें दो-तीन चम्मच पानी डालकर एक घोल बना ले अब इस घोल को दाल पालक में डालने के लिए दाल पालक को गर्म करें और चलाते हुए इस घोल को डाल दें और थोड़ा सा दाल पालक को चलाते हुए उबालें
- 5
इस तरह हमारा दाल पालक बन के तैयार है खाने में बहुत हेल्दी होता है आप दाल पालक में ऊपर से घी डालकर इसको गरमा गरम चपाती के साथ खाएं खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (7)