तुवर दाल की खिचड़ी (Toovar dal khichdi recipe in hindi)

तुवर दाल की खिचड़ी (Toovar dal khichdi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम तुवर दाल और चावल को अच्छी तरह से चार से पांच बार धो लें और 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
- 2
अब कुकर में डालकर 1-1/2 गिलास पानी, स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर 3-4 सीटी होने तक पका लें।
- 3
अब प्याज़, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- 4
जब कुकर का प्रेशर निकल जाए, तब सावधानी से ढक्कन को खोलकर खिचड़ी को चमचे से अच्छी तरह से मिला दें। जिससे हमारी खिचड़ी एकसार हो जाए। आवश्यकता हो तो एक गिलास पानी और डाल दें। (या अधिक भी..... आपकी पसंद के अनुसार, मुझे थोड़ी पतली खिचड़ी पसंद है, इसलिए मैंने 2 गिलास पानी डाला है।) पुन: खिचड़ी को चमचे से अच्छी तरह से मिला लें।
- 5
अब कड़ाही में 2 चम्मच घी डालें इसमें जीरा तड़काएं। हींग डालें। सूखी साबुत लाल मिर्ची डालकर भून लें।
- 6
अब बारीक कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डालकर प्याज़ के गुलाबी होने तक भून लें। टमाटर डालें टमाटर जब गल जाए तब सभी मसाले क्रमशः हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- 7
3-4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। अब खिचड़ी को इस में डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इसे 5-7 मिनट तक पकने दें, फिर गैस बंद कर दें। हमारी तुवर की दाल की खिचड़ी तैयार है।
- 8
गर्मा गर्म खिचड़ी पर ऊपर से घी डालकर कभी भी सर्व करें, और सब के साथ आनंद उठाएं इसके सात्विक और सरस स्वाद का... धन्यवाद...
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)