हनी चिली अरबी (Honey chilli arbi recipe in Hindi)

हनी चिली अरबी (Honey chilli arbi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अरबी को धो कर, छील कर उसके लंबे और पतले टुकड़े कर लें, जैसे चिली पोटैटो में आलू के करते हैं।
- 2
इन टुकड़ों को साफ कपड़े से पोंछ लेंगे,जिससे इसका पानी थोड़ा सुख जाए।
- 3
अब इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाकर 15 मिनट के लिए रख देंगे।15 मिनट बाद कॉर्नफ्लोर अरबी में अच्छी तरह लिपट जाएगा।
- 4
अब कड़ाही में तेल गरम करेंगे और कॉर्नफ्लोर वाली अरबी को तेल में डालेंगे और मध्यम आंच पर उलट पलट करके गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- 5
अब एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट और 3-4 सेकंड के बाद सारी सब्जियां डालकर टॉस कर लेंगे।
- 6
अब इसमें सारे सॉसज डालकर मिक्स करें। अभी आंच थोड़ी तेज कर लेंगे ।1 से 2 मिनट इस मिक्सचर को चलाते हुए पकने देंगे । अब इसमें तले हुए अरबी के टुकड़े,नमक,कालीमिर्च, रेड चिली फ्लेक्स और शहद डालकर थोड़ी देर टॉस करेंगे।
- 7
ये तैयार है आपकी हनी चिली अरबी। अब इसे एक प्लेट में निकालकर ऊपर से तिल डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- हरे मटर की खस्ता कचौड़ी (Hare matar ki khasta kachori recipe in Hindi)
- चीज़ बिस्कुट (Cheese Biscuit recipe in Hindi)
- मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी (Moong dal ki khasta kachori recipe in Hindi)
- आंवले और धनिया पत्ते की चटनी (amla aur dhaniya patte ki chutney recipe in Hindi)
- उड़द दाल की कचोड़ी(Udad daal ki kachori recipe in Hindi)







कमैंट्स (10)