छोलै (chole recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले काबुली चने को रात को पानी डालकर भिगो दीजिये।
- 2
फिर सुबह पानी से धौकर कुकर में चने और पानी डालकर उबाल लीजिए ।लगभग 8 सिटी में चने सीज जाएंगे।
- 3
लाल इमली को एक कटोरी में पानी डालकर धोकर गला दीजिए।
- 4
टमाटर को कट करके मिक्सर के जार में पीस लीजिए।
- 5
हरी मिर्ची बारीक कट कर लीजिए।
- 6
अब कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए।
- 7
तेल गर्म हो जाने पर कटी हुई हरी मिर्च, राई,जीरा,हींग और सौंफ का तड़का लगाकर टमाटर का पेस्ट डाल दीजिए।
- 8
ग्रेवी से तेल अलग होने लगे मतलब की टमाटर की ग्रेवी पक चुकी है अब इसमें लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर, नमक और इमली हाथ से मेंश करके इमली निकालकर उसका पानी डाल दीजिए।
- 9
फिर सीजे हुए चने कुकर में से निकालकर कढ़ाई वाली टमाटर की ग्रेवी में डालकर 2 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दीजिए गैस की आच कम कर दीजिए।
- 10
फिर शक्कर,चना मसाला और कोथमीर डालकर 2 मिनट बाद गैस बंद कर दीजिए।
- 11
तैयार है......आपके लटपटे खट्टे मीठे छोले। इन्हें भटूरे के साथ या सिंपल पूरी के साथ सर्व कीजिए बहुत ही यम्मी लगेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स