ज्वार का डोसा (jowar dosa recipe in Hindi)

ज्वार का डोसा (jowar dosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम प्याज़ और हरी मिर्च को अच्छी तरह से साफ करके बारीक काट लें।
- 2
एक कटोरी में ज्वार का आटा लें। बारीक कटी हुआ प्याज़ और हरी मिर्च इस में डाल दें। लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- 3
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक बहुत पतला घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे सामान्यतः दूसरे अनाजों के डोसे से यह गोल अधिक पतला होना चाहिए। तभी हमारा डोसा क्रिस्पी और कुरकुरा बनेगा जो कि खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
- 4
नॉन स्टिक तवा गर्म करें। उस पर 1/2 चम्मच तेल डालकर तवे को चिकना कर लें। अब ज्वार के डोसे का घोल तवे पर फैला दें।
- 5
जब यह थोड़ा-थोड़ा सिंक जाए तब इस पर 1/4 चम्मच तेल लगा दें। 2-3 मिनट सिंकने दें।
- 6
और तवे से उतार लें। आप चाहें तो दोनों तरफ से भी सेंक सकते हैं, लेकिन यह इतना पतला होता है कि दूसरी तरफ से सेंकने की जरूरत नहीं होती है, इतमे में ही यह बहुत ही क्रंची बनता है। मैंने दोनों ओर सेंक कर बनाया है।
- 7
गर्मा गर्म ज्वार का डोसा नारियल की चटनी के साथ परोसें और आनंद उठाएं इसके कुरकुरे स्वाद का.... धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (2)