ग्रीन मसाला एग करी / पालक करी (Green masala egg curry / palak curry recipe in hindi)

ग्रीन एग मसाला करी बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होती है I यह महाराष्ट्रियन व्यंजन है I
आजकल हरी सब्जियों का मौसम है तो आज मैंने पालक एग करी बनाया I डिनर के लिए सबसे बढ़िया और नयी रेसिपी है I
इसे आप जरूर बनाएगा I
ग्रीन मसाला एग करी / पालक करी (Green masala egg curry / palak curry recipe in hindi)
ग्रीन एग मसाला करी बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होती है I यह महाराष्ट्रियन व्यंजन है I
आजकल हरी सब्जियों का मौसम है तो आज मैंने पालक एग करी बनाया I डिनर के लिए सबसे बढ़िया और नयी रेसिपी है I
इसे आप जरूर बनाएगा I
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिक्सर जार में बादाम, कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर उसका पेस्ट बना लीजिए I
- 2
अब कढ़ाई या पेन में तेल डालिए और मध्यम आँच पर गरम कीजिए I इसके बाद गरम तेल में जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च डालिए और 2 से 3 मिनट तक कम आँच पर भुने I
- 3
अब हल्दी और धनिया पाउडर डालकर कम आँच पर 1 मिनट तक भुने I
- 4
अब पिसा हुआ पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट तक भुने उसके बाद कद्दूकस किया सूखा नारियल डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भुने I आंच को जरूरत के अनुसार कम या मध्यम रखें I
- 5
अब टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर उसके गलने तक और मसालों के थोड़ा तेल छोड़ने तक ढककर पकाए और बीच बीच में टमाटर को चलाते रहें I गैस की आंच को जरूरत के अनुसार कम या मध्यम रखें I
- 6
अब पालक और गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट तक या पालक के थोड़ा गलने तक पकाए I और बीच बीच में चलाते रहें I और ठंडा करने के लिए रख लीजिए I
- 7
अब उबालें हुए अंडे को बीच से काटकर 2 टुकड़े कीजिए I अब एक पेन लीजिए उसमें बटर डालिए और कम आँच पर रखिए I अब उसमें जीरा पाउडर, 1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा भुने I
- 8
मसाला भूनने पर अंडे का ऊपरी सिरा मसालों के ऊपर रखें और 2-3 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक भुने I
- 9
इसी प्रकार से बाकी अंडों को भी रखकर भुने I आंच मध्यम रखें I ऊपरी सिरा भूनने के बाद अंडों को ध्यानपूर्वक पलटकर नीचे के सिरे को 2 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक भुने और गैस बंद कर दें I
- 10
अब पालक का मिश्रण ठंडा हो चुका है उसे मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें I
- 11
अब पालक के पेस्ट को कढ़ाई में डालकर 1/2 गिलास पानी या आपको गाड़ा या पतला जैसा करी चाहिए उसी हिसाब से पानी डालिए और एक उबाल आने पर 2 से 3 मिनट कम आँच पर पकाए और गैस बंद कर दें I
- 12
अब हमारी करी भी तैयार है और अंडे भी I जब आपको सर्व करने हो आप पालक करी के ऊपर भुने अंडे रखकर धनिया पत्ती से सजाएँ और रोटी, चावल, नान के साथ सर्व कीजिये I धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (8)