चीज़ बर्स्ट आटा पिज़्ज़ा (Cheese Burst Atta Pizza recipe in Hindi)

चीज़ बर्स्ट आटा पिज़्ज़ा (Cheese Burst Atta Pizza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1/4 कप गुनगुने पानी में चीनी मिलाकर इसमें यीस्ट डालकर 1-2 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 2
आटा छानकर इसमें नमक व 1/4 चम्मच ऑरिगेनो, नमक, ऑयल व एक्टिवेटेड यीस्ट डालकर सोफ्ट डो तैयार करें। अब इसे पॉलिथीन से कवर करके किसी गरम जगह 2-3 घंटे रेस्ट के लिए रख दें।
- 3
- 4
सभी सब्जियां बारीक काट लें।
- 5
2-3 घंटे बाद डो को निकाले व इसे मसाला लें।
- 6
डो को दो भागों में डिवाइड करें। एक छोटा हिस्सा व एक बड़ा।
- 7
अब छोटे लोई को बेलकर पतली रोटी का आकार दें व इसे तबे पर हल्का पकाएं व इसमें काटें की मदद से छेद करें।
- 8
- 9
अब ओवन को 10 मिनट के लिए प्री हीट करें व एक प्लेट को बटर से ग्रीस करें।
- 10
अब ग्रीस की हुई प्लेट में बड़ी लोई को रखकर बड़ा करें व फिर इसमें भी छेद करें।
- 11
अब इस बेस पर 4 चम्मच चीज़ स्प्रेड डालकर फैलाए व ऊपर से इस पर पकाई हुई रोटी रखें व इसे चारों तरफ से फोल्ड करके बंद करें।
- 12
- 13
बीच में बेस पर टमाटर सॉस लगाकर फैलाए व ऊपर से मोज़ोरेला चीज़ फैलाए।
- 14
अब सभी सब्जियाँ फैलाकर ऊपर से ऑरिगेनो डाल दें
- 15
अब प्री हेटेड अवन में पिज़्ज़ा को मिडिल रेक में रखकर 200 डिग्री पर 15-20 मिनट के लिए बेक करें।
- 16
जब पिज़्ज़ा चारों तरफ से बेक हो जाए तब बाहर निकालकर 5 मिनट ठंडा करें व फिर पिज़्ज़ा कटर से काटकर चीज़ बस्ट पिज्ज़ा का सॉस व कोक के साथ आनंद लें।
- 17
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (5)