वेज सूजी रोल्स (veg suji rolls recipe in Hindi)

#safed
(ढेर सारी सब्जियों के साथ सूजी और दही को मिक्स करके बनाए गए रोल्स बहुत ही हेल्दी और बेहद स्वादिष्ट भी है, बिना तेल की स्टीम में बनाई गई है तो ऑर भी हेल्दी है, और नाश्ते के लिए तो सबसे लाभदायक नास्ता है)
वेज सूजी रोल्स (veg suji rolls recipe in Hindi)
#safed
(ढेर सारी सब्जियों के साथ सूजी और दही को मिक्स करके बनाए गए रोल्स बहुत ही हेल्दी और बेहद स्वादिष्ट भी है, बिना तेल की स्टीम में बनाई गई है तो ऑर भी हेल्दी है, और नाश्ते के लिए तो सबसे लाभदायक नास्ता है)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी, सोडा, नमक, चावल का आटा, सबको मिलाएँ और दही थोड़ा थोड़ा डालकर मुलायम आटा गूँथ लें, और फिर ढक कर 15 मिनट तक रख दें
- 2
फिर स्टफ़िंग के लिए सब्जियों को बारीक घिस लें, फिर उसमें काली मिर्च पाउडर, धनीया पत्ते, अदरक ऑर हरी मिर्च का पेस्ट,और नमक सबको मिलाएँ, भरावन तैयार है,
- 3
अब 15 मिनट बाद सूजी को हाथों पर तेल लगाकर फिर से 2 मिनट गूँथ कर चिकना करें ऑर 1 बड़ी लोई लेकर बेले, बिल्कुल पतला ना करें, मीडियम पतला ही रखे फिर उसे स्क्वायर सेप में किनारे से चाकू की सहायता से काट लें
- 4
फिर उसपर पिज़्ज़ा सॉस लगाए अच्छी तरह से फैलाये, फिर सब्जियों को भी अच्छे से चारो तरफ से फैला लें,
- 5
फिर थोड़ा टाइट रोल करेंगे, जैसा कि चित्र मे दिखाया गया है, सबको इसी तरह से बनालें,
- 6
फिर स्टीमर हो आपके पास तो उसमे नीचे पानी डाले ऑर उपर जिस बर्तन में स्टीम करना है उसे तेल से ग्रीस करें और 15 मिनट तक ढक पकाए, ये अच्छे से फूल ग्या है, एक चाकू डालकर चेक करें, अगर चाकू साफ निकल गया है तो इसका मतलब रोल पक गया है
- 7
अब गैस बंद कर दें फिर बिल्कुल ठंडा होने दें फिर काटें
- 8
फिर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें राई डाले चटकने पर, तिल डालें, करी पत्ता हो तो उसे भी डाले मेरे पास नही था तो मै राई और तिल से ही तड़का लगाई हूँ
- 9
फिर तड़का को चमच की सहायता से सारे रोल पर थोड़ा थोड़ा डालें,
- 10
तो तैयार है हमारी, हेल्दी नास्ता, अपने पसन्द की चटनी या सॉस साथ परोसें,।
- 11
जरूरी नही है कि इसे नास्ता में ही खाया जाए, डिनर, लंच या छोटी छोटी भूख में कभी भी बनाकर खाएं,,।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (17)