वेज फ्रेंकी रोल्स (veg frankie roll recipe in Hindi)

वेज फ्रेंकी रोल्स (veg frankie roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम एक कटोरे में मैदा लें। उसमें स्वादानुसार नमक और 2 चम्मच तेल डालकर पानी की सहायता से नरम गूंथ कर तैयार कर लें। इसे आधे घंटे के लिए ढककर रख दें।
- 2
आलू और मक्के को अच्छी तरह से साफ करके कुकर में 3-4 सीटी होने तक उबाल लें।
- 3
गाजर को कद्दूकस कर लें। शिमला मिर्च, पत्तागोभी, प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें। (पत्तागोभी, प्याज़ और टमाटर के कुछ छल्ले काट कर अलग से रख लें।)
- 4
उबले हुए आलू के छिलके उतार लें, और उसे मसाला लें। मक्के के दानें अलग कर लें।
- 5
गूँधे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें। और इनकी बारीक रोटी बेल कर तैयार कर लें।
- 6
तवा गर्म करें। उस पर बिली हुई रोटियों को दोनों तरफ से मक्खन लगाते हुए हल्का-हल्का सेंक कर उतार लें।
- 7
एक बर्तन में तेल गर्म करें। कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डालकर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। पत्तागोभी और टमाटर भी डाल दें। टमाटर जब नर्म हो जाए, तब इसमें मक्के के दाने, कद्दूकस की हुई गाजर और शिमला मिर्च डाल दें।
- 8
अब उबले हुए आलू डाल दें। सभी मसाले (लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला स्वादानुसार नमक इत्यादि) डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इस स्टफिंग को 5-7 मिनट तक भूनें।
- 9
अब मैदे की रोटी ऊपर टोमेटो केचप लगाएं। इसके ऊपर मेयोनेज़ लगा दें। अब हमारी तैयार की गई सब्ज़ियों की स्टफिंग रखकर, ऊपर से पत्तागोभी, प्याज़ और टमाटर के छल्ले रख दें।
- 10
इसके बाद रोटी को नीचे की तरफ से फोल्ड करके किनारों से भी मोड़ते हुए रोल बना लें।
- 11
पुनः तवे पर मक्खन लगाते हुए सेंक लें। हमारे वेज फ्रैंकी रोल्स तैयार हैं।
- 12
अत्यंत स्वाद से भरे वेज फ्रेंकी रोल्स को टोमाटो केचप के साथ गर्मागर्म परोसें और इसके अप्रतिम स्वाद का आनंद उठाएं। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
































कमैंट्स (4)