गेहूँ के आटे का चीला

गेहूँ के आटे का चीला
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम गेहूं का आटा और बेसन एक बर्तन में मिला लें।
- 2
सभी मसाले क्रमश: लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गर्म मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे पानी धीरे-धीरे डाले जिससे इस घोल में गांठें बिल्कुल भी ना पड़ें। इस घोल को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
- 3
प्याज़ और हरी मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट लें।
- 4
अब आटे के घोल में कटी हुई प्याज़ हरी मिर्च मिला दें। आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी मिला कर मिलाएं।
- 5
तवा गर्म करें। आधे चम्मच तेल से इसे चिकना कर लें। फिर चीले के घोल को गर्म तवे पर फैला दें।
- 6
लगभग 1 मिनट के बाद थोड़ा तेल डालें। चीले को पलट कर तेल लगाते हुए दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक शेक लें। इसी तरह सभी चीले बनाकर तैयार कर लें।
- 7
गर्मागर्म स्वादिष्ट, कुरकुरे गेहूँ के आटे के चीले चाय या कॉफी के साथ सुबह शाम के नाश्ते में परोसें। धन्यवाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स