स्पंजी केक (spongy cake recipe in Hindi)

स्पंजी केक (spongy cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बिस्कुट को मिक्सर जार में डालें और इसका पाउडर बना लें। बिस्कुट पाउडर को एक बार छान ले जिससे की अगर कोई बिस्कुट का टुकड़ा पिसने से रह गया होगा तो वो निकल जायेगा
- 2
बिस्कुट के पाउडर को मिक्सिंग बाउल में ट्रांसफर करें.. चीनी पाउडर, कोको पाउडर डाले और मिला ले अच्छे से
- 3
अब दूध को मिलाकर केक का घोल तैयार करें। (गुनगुना दूध लें), केक के बैटर को ढक्कन से ढक दें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- 4
10 मिनट के बाद अपनी पसंद के कटे हुए ड्राईफ्रूट्स और चॉकलेट एसेंस डाले अच्छी तरह मिलाएँ (अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तो कुछ टेबल स्पून दूध डालें और मिला ले)
- 5
अंत में eno डालें और केवल 2 मिनट के लिए बहुत धीरे से मिलाएं.. overmix न करें। मध्यम लौ आँच पर तवा गरम करें।
- 6
केक टिन को मैदे से डस्ट करे और बटर पेपर केक टिन में लगाए
केक के बैटर को केक टिन में ट्राँफर करें। थोड़ा tap करे जिससे की एयर बबल्स निकल जाये - 7
ड्रैफ्रूईट से केक को थोड़ा सा गार्निश करे
तवा अब केक को बेक करने के लिए तैयार है.. केक के टिन को तवे के ऊपर रखे और गैस की आंच को एक दम लौ कर दें। पतीले से ढक दें इसको... इसे धीमी आंच पर 30 मिनट तक बेक करें। - 8
30 मिनट के बाद केक को चेक करें... टूथपिक को बीच में डालें अगर टूथपिक साफ निकले तो इसका मतलब है कि केक बेक हो गया है (अगर टूथपिक साफ़ न निकले तो केक को 5 मिनट के लिए और पकाये)
- 9
अब गैस क ऑफ करे और केक टिन को तवे से हटा ले, अब इसको ठंडा होने दे, बाद में चाकू से केक के किनारों को ढीला करे और उल्टा कर के केक को निकाल ले
- 10
अब केक को काट कर सर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़































कमैंट्स (3)