सहजन की सब्जी (sahjan ki sabzi recipe in Hindi)

Arti Vivek Dubey @cook_24839808
सहजन की सब्जी (sahjan ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर 4 बड़े टुकड़ो में काट लेंगे और मुनगा फली को चाकू की सहायता से छीलकर बड़े बड़े 4, 5 टुकड़ो में कट कर लेंगे और कुकर में डालकर 1 गिलास पानी डालकर कुकर की 3 सिटी ले लेंगे
- 2
प्याज, टमाटर, हरी मिर्च इनसभी को बड़े बड़े टुकड़े में कट करे लहसुन और अदरक इन सभी को जार में डालकर पेस्ट बना ले
- 3
अब आलू ठंडे होने पर उनका छिलका निकाल दे
- 4
एक कड़ाही तेल गरम करेंगे उसमे जीरा मुगफली दाने डाले फिर प्याज़ टमाटर का पेस्ट डालकर भून ले उसमे सारे मसाले डालकर 10 मिनट भून ले अब उबले आलू और उबली सहजन की फली डाले और एक कप पानी और दही डालकर मिला ले तैयार है टेस्टी सहजन की सब्जी इसको मुनगा फली की सब्जी भी बोलते है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14669708















कमैंट्स (2)