मटर की कचौड़ी (matar ki kachodi recipe in Hindi)

#np1 ये रेसिपी हमने कुकपैड़ लाइव में बनाई है नॉर्थ वेस्ट साउथ में से हमने नॉर्थ साइड की डिश बनाई है आप भी बनाइए और मेरे साथ कुक स्नैप करिए...
मटर की कचौड़ी (matar ki kachodi recipe in Hindi)
#np1 ये रेसिपी हमने कुकपैड़ लाइव में बनाई है नॉर्थ वेस्ट साउथ में से हमने नॉर्थ साइड की डिश बनाई है आप भी बनाइए और मेरे साथ कुक स्नैप करिए...
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले, एक छोटे ब्लेंडर में मटर लें और थोड़ा सा दरदरा पीस ले..
- 2
लहसुन मिर्च अदरक को भी पीस ले अलग से.
- 3
एक बड़े कड़ाई में तेल गरम करें।
उसमें हींग जीरा डालें और चटखने दे. - 4
ब्लेंड किया हुआ मटर डालें और धीमी आंच पर चलाते रहे ताकि तली में ना लगे.
- 5
इसमें ½ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून धनिया पाउडर, ¼ टीस्पून गरम मसाला पाउडर, ¼ टीस्पून अमचूर पाउडर, ¼ टीस्पून सौंफ और नमक भी डालें बराबर अच्छे से मिला ले.
- 6
7 से 10 मिनट तक मध्यम धीमी करते हुए इसको अच्छे से भूनले.. हल्का सूखा सा हो जाएगा.
- 7
ऐसे में धनिया पत्ती डालकर मिलाए और ठंडा होने दे.
- 8
अब बड़े कटोरे में आटा मैदा डालकर मिलाएं और नमक अजवाइन डालकर मिला दे.
- 9
तेल को अच्छे से गर्म कर के आटे में डाले और जरा रूककर आटे में तेल को अच्छे से मिलाएं
- 10
थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और गूंथे नरम आटा बनाने तक अच्छी तरह से गूंथे।
- 11
आटे को कवर करें और 15 मिनट के लिए
- 12
अब एक छोटे नींबू के आकार की लोई को हाथ में लें और इसे चपटा करें।
अब 1 टेबलस्पून तैयार मटर स्टफिंग को गोल कर लें और मध्य में रखें।
किनारों को एक साथ मिलाएं और एक बंडल बनाएं बराबर करे. - 13
दबाकर और चपटा करके ऊपर से बंद कर दें।इसके अलावा, धीरे से किनारों को दबाएं और एक पूरी आकार बनाने के लिए समतल करें।
- 14
जब तेल मध्यम गर्म हो जाए तो एक कचौड़ी धीमी आंच पर डालें.
- 15
एक मिनट के लिए या जब तक वे तैर कर ऊपर ना आ जाएं, तब तक इसे स्पर्श न करें। फिर चम्मच से दबाकर फुला लें। चारों ओर से कचौड़ी को सुनहरा भूरा होने तक मध्यम आंच पर तलें।
- 16
अंत में, मटर कचौड़ी को हरी चटनी और आलू की सब्जी के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (4)