सरसों ग्रेवी सहजन आलू सब्जी(Sarso Gravy Sehjan Aloo Sabji recipe in hindi)

#GA4
#Week25
#Clue Drumsticks
यह सब्जी सरसों के दाने का पेस्ट डालकर बनी हुँई है. जब भी कुछ अलग तरह की सब्जी खाने का मन करता है तो बिहार में लौंग सरसों के दाने डालकर सब्जी बना लेते है. इसमें गरम मसाला और धनिया पाउडर नही डाला जाता है. हर सब्जी को सरसों के दाने डालकर नही बनाया जाता है. कुछ सब्जियां है जो दादी, नानी के समय से सरसों के दाने डालकर बनते आ रहे है. उन्हें ही हम अभी भी बनाते है.

कुकिंग निर्देश
- 1
सरसों के दाने पिस ले. आलू, सहजन, प्याज और लहसुन छिल कर धो कर काट लें. टमाटर का पेस्ट बना लें. लहसुन कूट ले. कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें मेथी दाने और सूखी मिर्च तोड़ कर डाल दें. उसके चटकने के बाद हींग डाल दे.
- 2
कटा हुँआ प्याज़ डालकर उसे लाल होने तक भूने और फिर सहजन डाल दें. सहजन को 3-4 मिनट भूने और फिर आलू डाल दे.
- 3
आलू मिक्स करके एक मिनट बाद नमक डालकर मिक्स करके ढक कर पकने दे. ढक्कन हल्का खुला रखे नही तो उसका तेल ढक्कन मे आ जाता है. हर दो मिनट में ढक्कन हटा कर मिक्स करें और वापस ढक दें. बीच मे जब ढक्कन हटाएँ तो लहसुन डाल दे. जब आलू चम्मच से कटने लगे तो उसमें सरसों का पेस्ट और हल्दी मिर्च पाउडर डालकर करीब 4-5 मिनट भूने.
- 4
टमाटर का पेस्ट डाल दे. उसका रस सुखने तक भुने और फिर अन्दाज से पानी डाल दे. ढक्कन ढक कर उसके दोनों चिज अच्छी तरह से पकने तक पका ले. बीच में एक बार चेक करें यदि रस कम हो गया हो तो और पानी डाल दे.
- 5
पकने के बाद गैस बन्द करके अमचूर पाउडर डाल दें. इसे रोटी,पराठा या चावल के साथ र्सव करें.
- 6
#नोट-- यदि नरम और पतली वाली सहजन मिले तो उसी की सब्जी बनाएँ. वो आलू और रस मे अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगी.तब आपकी सब्जी और टेस्टी बनेगी. धनिया पत्ती और काश्मीरी मिर्च पाउडर डालना चाहे तो डाल दे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)