बीटरूट गार्लिक ब्रेड रोल्स(Beetroot garlic bread rolls recipe in hindi)

बीटरूट गार्लिक ब्रेड रोल्स(Beetroot garlic bread rolls recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी में मैदा, नमक, चीनी और यीस्ट ड़ालकर अच्छे से मिक्स करें |
- 2
अब इसके दो भाग करे, एक मे गर्म पानी डालकर आटा गुथे ओर दूसरे भाग में बीटरूट जूस डालकर आटा गुथे।
- 3
अब दोनों आटे में एक एक टेबलस्पून ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे मसले ओर क्लिंग रेप करके 2 से 3 घण्टे तक गर्म जगह पर रख दे। आटा फूलकर डबल हो जाएगा।
- 4
चीज़, धनिया, लहसुन, चिली फ्लेक्स ओर मिक्स हर्ब्स को अच्छे से मिक्स करें।
- 5
आटे को मसलकर एक जैसा कर ले। अब दोनों आटे को मोटा बेले। सफेद आटे के ऊपर बीटरूट का आटा रखे। इसके ऊपर बटर लगाए और चीज़ मिक्सचर को अच्छे से लगाये।
- 6
अब इस आटे का टाइट रोल बनाये ओर बेकिंग ट्रे में रखकर ढककर फिर से 2 से 3 घण्टे फूलने के लिए गर्म जगह पर रख दे।
- 7
अब रोल के ऊपर दूध से ब्रश करे और 200डिग्री पर प्रीहीट ओवन में 20 से 25 मिनिट तक बेक करे।
- 8
रोल के ऊपर बटर लगाये ओर ठंडा होने पर स्लाइस में कट करके टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स