सूजी के गुलाब जामुन (suji ke gulab jamun recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले गैस ऑन करे अब कड़ाही मे सूजी डालकर धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून कर निकाल ले उसी कडाही में घी डालकर गरम करें अब दूध डालकर चलाते हुए मिल्क पाउडर और चीनी डालकर एक उबाल आने पर भूनी सूजी डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आँच रखे इसे तब तक हिलाते रहें जब तक सूजी सारा दूध को सोख न ले
- 2
अब मिश्रण को तब तक कढ़ाई से अलग न हो जाए मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल ले अब मिश्रण ठंडा होने दे
- 3
अब चाशनी तैयार करेगे चाशनी बनाने के लिए गैस ऑन करे अब एक भागुने में चीनी और पानी डालकर तब तक चलाते रहे जब तब की चीनी घुल ना जाए अब चाशनी को 5 मिनट तक या चाशनी के गाढ़ा होने तक उबाले अब इसमें इलायची पाउडर और रंग मिला दे और गैस बंद कर दे चाशनी तैयार है
- 4
अब हाथ में घी लगा कर आटा को चिकना और नरम होने तक गुथ लेंगे आटा तैयार होने के बाद हाथों मे घी लगा कर छोटी छोटी बॉल्स बना लेंगे
- 5
अब गैस ऑन कर कड़ाही मे घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने दे जब घी गरम हो जाए, तो एक एक कर सभी सूजी बॉल को बीच-बीच में हिलाते हुए धीमी आँच पर फ्राई करे
- 6
10 से 15 मिनट के लिए बॉल भूरा होने तक तल लेंगे और निकाल कर चाशनी में डाल दे और ढक्कन लगाकर कर 2से3 घंटे के लिए छोड़ देंगे
+
- 7
सूजी के गुलाब जामुन बन कर तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स