लौकी के कोफ्ते की सब्जी(lauki ke kofte ki sabzi recipe in hindi)

लौकी के कोफ्ते की सब्जी(lauki ke kofte ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लौकी का छिलका उतार लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसमें हरी मिर्ची और हरा धनिया बारीक कटे हुए, 1 से 2 टेबलस्पून बेसन, अजवाइन,सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, नमक और इसे मिलाने के लिए थोड़ा सा पानी, सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे|
- 2
कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करेंगे. टीस्पून की सहायता से घोल के छोटे-छोटे टुकड़े कढ़ाई में डालेंगे, मध्यम से तेज आंच पर कोफ्ते तैयार करेंगे. इन्हें आप ऐसे ही हरे धनिए की चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ खा सकते हैं बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं😋 लेकिन आज हम इसकी सब्जी बनाएंगे|
- 3
अदरक लहसुन हरी मिर्च काली मिर्च और लौंग को ग्राइंड करके एक बढ़िया पेस्ट तैयार करेंगे|
- 4
हींग राई जीरा सौंफ का तड़का लगाएंगे तैयार पेस्ट को इस में डालकर 1 से 2 मिनट के लिए पकाएंगे जितने हम दो से तीन टमाटर की भी प्यूरी बना लेंगे और उसे भी कढ़ाई में डालेंगे सभी सूखे मसाले लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर हल्दी पाउडर स्वादानुसार नमक भी इसमें डाल कर 5 मिनट के लिए ढककर धीमी आंच पर पका एंगे एक से 2 टीस्पून ताजा दूध की मलाई या क्रीम भी इसमें डालेंगे|
- 5
तेल छूटने के बाद में आवश्यकतानुसार पानी इसमें डालेंगे उबाल आने के बाद में तैयार किए गए कोफ्ते एक-एक करके कढ़ाई में डाल देंगे और ढककर 5 मिनट के लिए इसे पकने देंगे ताकि कोफ्ते के मसाले और ग्रेवी के मसाले आपस में अच्छे से घुल मिल जाए 5 मिनट बाद में हम देखते हैं कि कढ़ाई में एक अच्छी तरी ऊपर आ गई है इससे मालूम चलता है कि सब्जी में टमाटर और बाकी सभी मसाले अच्छे से पक गए हैं हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देंगे|
- 6
तैयार है गरमा गरम कोफ्ते की स्वादिष्ट सब्जी इसे आप जीरा राइस चपाती पराठा किसी के भी साथ खा सकते हैं|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)