टमाटर प्याज़ और मूंगफली की चटनी (tamatar pyaz aur moongfali ki chutney recipe in Hindi)

टमाटर प्याज़ और मूंगफली की चटनी (tamatar pyaz aur moongfali ki chutney recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मूंगफली को रोस्ट करके उसके छिलके उतार लेंगे, टमाटर और प्याज़ को काट लेंगे, करी पत्ते और लहसुन भी ले लेंगे.
- 2
कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे,उसमें राई जीरा का तड़का लगाएंगे, फिर उसमें लहसुन और प्याज़ डालकर 2 से 3 मिनट के लिए भूनेगे, फिर इसमें हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक और टमाटर डाल देंगे. (अभी मेरे पास सूखी लाल मिर्च नहीं है अगर आपके पास है तो हरी मिर्च की जगह पर वह डालें) टमाटर के सॉफ्ट होने तक इसे पकने देंगे
- 3
तैयार मिश्रण को ठंडा होने के बाद में मिक्सर में इसकी चटनी बना लेंगे, रोस्टेड मूंगफली को भी मिक्सर में दरदरा पीस लेंगे, चटनी में अलग से पानी नहीं मिलाएंगे और पिसी हुई मूंगफली इस में मिला देंगे.
- 4
तैयार है टमाटर मूंगफली और प्याज़ की स्वादिष्ट चटनी. इसे साउथ इंडियन वैरायटी के साथ में परोसा जाता है, यह बहुत दिनों तक भी खराब नहीं होती,इसे सफर में भी आप साथ में लेकर जा सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)