स्पाइसी मसाला भरवा आलू परवल (Spicy masala bharwan aloo parwal recipe in hindi)

#mys
#c
#FD
#parwal
Recipe inspired by @Gudiya_22092016 Mamta Sahu mam.
भरवा मसाला परवल की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी है और लाजवाब लगती है. गरमा गरम भरवां परवल की सब्जी के संग गरमा गरम रोटी या पूरी मिल जाए तो खाने का आनंद बढ़ जाता है.
जिन लोगों को परवल खाना बिल्कुल पसंद नहीं है, वे लौंग को एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

कुकिंग निर्देश
- 1
भरवां परवल की सब्जी बनाने के लिए हमेशा ताजे परवल लें. परवल को अच्छे से साफ पानी से धो लें, किनारों को कट कर बीच से लंबा चीरा लगा लें.
- 2
भरवा मसाला बनाने के लिए..
अब सभी साबुत मसालों को रोस्ट कर दरदरा पाउडर बना लें। साथ ही इस मिश्रण मे लहसुन अदरक का दर्दरा पेस्ट, हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार व 1 टेबल स्पून तेल डालकर अच्छे से सभी मसाले मिला दें। भरवा मसाला बनकर तैयार है. - 3
अब चीरा लगे हुए सभी परवल को धीरे से खोलकर उसमें बना हुआ भरवा मसाला डालें और दबाकर भरे.
- 4
भरे हुये परवल पकाने के लिये. कढ़ाई में 3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम करें, और हींग डालकर तड़काएं.(गैस धीमी कर दें), अब भरे हुए परवल डालें.गरम तेल में परवल अच्छी तरह से मिला दें.साथ ही 4 टुकड़ो मे कटी हुई आलू भी मिला दें.और ढककर 5-6 मिनिट के लिये पकने दें.
- 5
कढ़ाई का ढक्कन खोलें और परवलों और आलू को चिमटे की सहायता से पलट कर दुबारा 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पर पकने दें. कढ़ाई का ढक्कन खोल कर देंखें यदि बीच से जो परवल और आलू पक गये हैं वे प्लेट में निकाल कर रखें, और किनारे वाले परवल बीच में कर दें. ये परवल 2-3 मिनिट में पक जायेंगे अब उन्हैं भी प्लेट में निकाल लें. आप कटी हुई हरी धनिया डालकर मिला लें
- 6
आपकी मसाला भरवां परवल आलू की सब्जी बनकर तैयार है.
- 7
भरवा मसाला परवल आलू सब्जी का आनंद पराठा,रोटी पूरी और नान के साथ ले.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)