भरवां टमाटर की सब्जी(bharwa tamatar ki sabzi recipe in hindi)

#cwsj
यह सब्जी मेरे बच्चों को बहुत पसंद है इसलिए 10-15 दिन में एक बार मैं इसे बना ही लेती हूं।इसे बनाने के लिए हमें चाहिए-
भरवां टमाटर की सब्जी(bharwa tamatar ki sabzi recipe in hindi)
#cwsj
यह सब्जी मेरे बच्चों को बहुत पसंद है इसलिए 10-15 दिन में एक बार मैं इसे बना ही लेती हूं।इसे बनाने के लिए हमें चाहिए-
कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर को धोकर साफ कर लें और इसके ऊपर से चाकू की सहायता से टोपी निकाल कर अलग कर लें और दूसरे हिस्से में से गूदा निकाल कर उसे एक बर्तन में डाल लें
- 2
अब उबले हुए आलू को बारीक काट लें और इसमें से आधे आलू अलग कर लें
- 3
अब एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल कर गरम करें और इसमें आधे आलू जो कि हमनें अलग किये थे उन्हें डालकर भूनें और आधा चम्मच नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और गैस बंद कर दें
- 4
अब तैयार मिश्रण को सभी टमाटरों में एक एक करके भर लें और ऊपर से सबको टमाटर की टोपी से ढक कर रख दें
- 5
अब फिर से एक कड़ाही लें और इसमें एक चम्मच तेल डाल कर गरम करें अब इसमें जीरा और राई डालें जब यह चटकने लगे तो इसमें हींग डालकर बचे हुए आलू डाल लें और इसमें टमाटर का गूदा और सभी मसाले डाल लें।2 मिनट तक पकाएं फिर इसमें सभी टमाटर जो हमनें भर कर रखे थे उन्हें डालकर 3 मिनट के लिए ढक कर पकाएं और अब गैस बंद कर दें
- 6
अब इसे किसी भी सर्विंग बाउल में निकाल कर धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)