बेसन पकौड़ीया और बैगनी चाट (besan pakodiya aur begani chaat recipe in Hindi)

बेसन पकौड़ीया और बैगनी चाट (besan pakodiya aur begani chaat recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लंबे बैंगन को लंबा-लंबा काट ले और गोल बैंगन को गोल-गोल काट ले और काट कर पानी पर डाल दें। इसलिए डाल दें बाहर बैंगन काले पड़ जाते हैं।
- 2
एक कप बेसन को एक किसी बर्तन पर डालें और उसे छान ले उसमें थोड़ा नमक और लाल मिर्ची और चुटकी भर सोडा डालें पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें। पेस्ट ऐसा होना चाहिए चम्मच से उठाए तो वह रिबन जैसा गिरे।
- 3
आप गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं। कढ़ाई पर तलने के लिए कोई भी तेल डालें। मैंने सरसों के तेल में बनाया है सरसों के तेल से बनाने में पकौड़ी और चाट बहुत स्वादिष्ट बनती है।
- 4
अब बेसन की मिश्रण में कटे हुए बैंगन को दोनों तरफ से बेसन में लपेटे। बैंगन की पकौड़ी डालते समय कढ़ाई में तेल का तापमान हाई होना चाहिए। उसी समय हमें बैंगन की पकौड़ी को डालना चाहिए। यदि आप धीमी गैस पर पकौड़ी बनाएंगे तो पकौड़ी में तेल भर जाएगा इसलिए पकौडियो को तेज आंच में ही बनाना चाहिए।
- 5
पकौड़ीया भूनने के बाद जो मैंने लंबे बैंगन की पकौड़ी या बनाई है उस की चाट बनाएंगे। गोल बैंगन की पकौड़ी ओ को खट्टी मीठी चटनी के साथ खाएंगे। चाट बनाने के लिए हमें यह मसाले चाहिए।
- 6
चाट बनाने के लिए हमें इमली की चटनी चाहिए। जो लंबी बैंगन की पकौड़ी हैं उन्हें हम इमली की चटनी में डूब कर एक दोने या किसी प्लेट पर रखेंगे। अब बैंगन की चाट के ऊपर हरी चटनी डालेंगे और दही डालेंगे ऊपर से चाट मसाला लाल मिर्च भुना हुआ जीरा काला नमक और सफेद नमक स्वाद के अनुसार डालेंगे। बैंगन की चाट बनकर तैयार है।
- 7
अब मैं गोल बैंगन की पकौड़ी को एक प्लेट पर रखेंगे और लंबे बैंगन की भी पकौड़ी को रखेंगे और खट्टी मीठी चटनी किसान सर्व करेंगे । यह मेरी बैंगन की दो तरह की पकौड़ी बन कर तैयार हैं।
- 8
आपको मेरी यह बेसन की बैंगन की पकौड़ी और बैंगन की चाट की रेसिपी कैसी लगी। कमेंट कर मुझे जरूर से बतलाइए गा। यदि आपको यह बैंगन की चाट और बेसन बैंगन की पकौड़ी की रेसिपी समझ में ना आए तो मेरे यूट्यूब चैनल मां अंबे रसोई में जाकर देख सकते हैं। धन्यवाद
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (4)