मटका कस्टर्ड सेवई पुडिंग (Matka Custard Sevai pudding recipe)

#mys #d #Custard
#Aug
यह डिजर्ट की एक फ्यूजन रेसिपी हैं जिसे चिल कर ठंडा - ठंडा खाना बहुत अच्छा लगता है. यह एक आसान रेसिपी है इसे आप कभी भी बना सकते हैं. घर में मेहमान आने वाले हो, तो पहले से इसे बनाकर तैयार भी कर सकते हैं. मैंने इसे प्रेजेंटटेबल बनाने के लिए मटका में भरकर रेफ्रिजरेटर में 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दिया. ठंडा होने पर यह मटका कस्टर्ड सेवई पुडिंग और भी लाजवाब लगते हैं.

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में एक छोटा चम्मच घी डालकर भुन ले.दूसरी तरफ दूध को उबलने के लिए रख दीजिए और थोड़ा सा दूध कस्टर्ड घोलने के लिए बचा लें.
- 2
सेवई भुनने के बाद उसमें दूध मिला दीजिए और कुक होने दे.
- 3
अब हरी इलायची पाउडर डालें इससे पुडिंग का स्वाद और अच्छा आता है. जब सेवई 80 % पक जाए तब उसमें स्वाद के अनुसार चीनी मिला दीजिए
- 4
अब इसमें अच्छी रंगत के लिए केसर मिश्रित दूध या 2 ड्रॉप पीली फूड कलर (ऑप्शनल) डालें.
- 5
बचा कर रखे हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर को अच्छे से घोल लें इसमें किसी भी प्रकार से लम्स नहीं होने चाहिए.
- 6
अब कस्टर्ड वाले दूध को सेवई में मिला दें और 2 से 3 मिनट तक बराबर चलाते हुए पकाएं. जब यह गाढ़ा होने लगे तब गैस ऑफ कर दें और मटका वाले बर्तन में भर दें.
- 7
अब काजू, पिस्ता कतरन से गार्निश करें.
- 8
अब सभी मटके को फ्रिज में लगभग 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें.
- 9
ठंडा- ठंडा मटका कस्टर्ड पुडिंग रेडी हैं |
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (58)