सोया ब्रेड पकौड़ा (soya braed pakoda recipe in Hindi)

यह एक स्वादिष्ट स्नैक्स रेसिपी है।
सोया ब्रेड पकौड़ा (soya braed pakoda recipe in Hindi)
यह एक स्वादिष्ट स्नैक्स रेसिपी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को मैश कर लेंगे उसके बाद उबले हुए सोयाबीन को मिक्सर जार में क्रश कर लेंगे और दोनों को एक बाउल में लेकर के मिक्स कर लेंगे । इसमें बारीक कटा हुआ प्याज,हरी मिर्च चाट मसाला,लाल मिर्च पाउडर,काली मिर्च पाउडर और नमक डाल करके और हरी चटनी सबको एक साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे। चटनी ऑप्शनल है चटनी के बिना भी बन सकता हैं। सोया ब्रेड पकौड़ा की स्टफ़िंग तैयार है
- 2
ब्रेड के स्लाइस को ट्रायंगल शेप में काट लेंगे और उसकी बीचो-बीच सोया और आलू की स्टफ़िंग को स्टाफ कर देंगे और ऊपर से एक और ब्रेड रख देंगे।
- 3
अब एक दूसरे बाउल में बेसन डालकर उसने थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर एक बढ़िया सा घोल तैयार कर लेंगे और उसमें नमक लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर देंगे
- 4
अब स्टफ किए हुए ब्रेड को बेसन के घोल में डालकर डीप फ्राई कर लेंगे दोनों तरफ से सोया ब्रेड पकौड़ा को डीप फ्राई करके निकाल लेंगे और इस तरह हमारा सोया ब्रेड पकौड़ा बनकर तैयार हो जाएगा इसे ग्रीन चटनी के साथ या टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स