स्पाइसी मटन स्टू (spicy mutton stew recipe in HIndi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले एक बर्तन में मटन को निकालकर अच्छे से धोकर साफ कर ले | फिर उसके बाद स्लाइस में प्याज़ कट कर ले |
- 2
फिर उसके बाद एक प्रेशर कुकर में तीन टेबलस्पून तेल डालें | तेल अच्छे से गर्म हो जाने के बाद उसमें तेजपत्ता, इलायची, खड़ी लाल मिर्च, और खड़ी काली मिर्च डालकर अच्छे से फ्राई कर ले ।
- 3
फिर सारे खड़े मसाले फ्राई हो जाने के बाद उसमें स्लाइस कटा हुआ प्याज़ डालें और अच्छे से फ्राई करने के बाद उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और अच्छे से पकाएं । सारे पाउडर मसाले डालें और अच्छे से भुन ले। फिर तेल ऊपर आ जाने के बाद उसमें मटन डालें फिर उसको सारे मसालों के साथ अच्छे से भूने।
- 4
फिर गोश्त सारे मसालों के साथ अच्छे से भुन जाने के बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके उसमे 4 सीटी लगाए और फिर गैस बंद कर दे और प्रेशर अपने आप निकलने दे. फिर प्रेशर निकल जाने के बाद उसका पानी अच्छे से ड्राई करें |और भूने फिर तेल ऊपर आ जाने के बाद आपका स्पाइसी मटन स्टू तैयार है। अब इसको आप गरमा गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स