बेड़मी पूरी और सब्जी (bedmi poori aur sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को उबालकर, छील ले
- 2
टमाटर हरी मिर्च को बारीक काट लें थोड़ी सी अदरक को कस ले
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें, जीरा भूनन ले, उसके बाद,नमक एक छोटी चम्मच,हल्दी चुटकी भर,धनिया पाउडर एक चम्मच और लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच डाल कर, टमाटर हरी मिर्च और अदरक डालकर डाले और अच्छी तरह भून ले
- 4
आधी छोटी चम्मच देगी मिर्च डालें, कसूरी मेथी डालकर आलू डाल दें फिर सारे मिक्सर को मिला दे ऊपर से पानी डालें उबाल आने के बाद आधी छोटी चम्मच चाट मसाला और चुटकी भर गरम मसाला डालें
- 5
1,2 उबाल आने के बाद गैस बंद करते दें। आलू की सब्जी तैयार है
- 6
इसके बाद आटा छान ले,उसमें भीगी हुई मूंग दाल को पीस कर डाल दें,इस में 1/2 चम्मच मिर्च,1/2 छोटी चम्मच नमक,थोड़ा सा धनिया पाउडर,और चुटकी भर हल्दी मिक्स कर दें। और आटा गूंथ ले।
- 7
कढाई में तेल गरम करके गरमा गरम पूरी तल लें,आलू की सब्जी और आचार के साथ सर्व करें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स