पोहा (poha recipe in Hindi)
#pom#diwali#str
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में पोहा लें। मोटा पोहा प्रयोग करें, अगर मध्यम मोटाई का है, तो इसमें से मोटा पोहा छांट लें।
अब इसमें पानी डालें और 2 मिनट या इसके नर्म होने तक इसे भिगोएं।
- 2
अब एक बड़ी कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें
- 3
2 टेबलस्पून मूंगफली धीमी आँच पर भूनें।
मूंगफली को कुरकुरा होने तक भूनें और इसके बाद इन्हे अलग रख दें।
- 4
अब उसी तेल में 1 टीस्पून सरसों, 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग और कुछ करीपत्ते भूनें।
इसके बाद इसमें 1 प्याज, 2 मिर्च डालकर इसे पकाएं।
- 5
अब इसमें भीगा हुआ पोहा, भूनें हुए मूंगफली के दाने डालें और धीरे धीरे मिलाएं जब तक कि सबकुछ अच्छे से ना मिल जाए।
इसे ढक दें और 5 मिनट या सारे फ्लेवर इसमें सोखने तक इसे पकाएं।
- 6
पोहा के ऊपर सेव डालकर इसका आनंद लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15653636











कमैंट्स