भरवाँ बैंगन और आलू की सब्जी (bharva baingan aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)

भरवाँ बैंगन और आलू की सब्जी (bharva baingan aur aloo ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें और बैंगन को अच्छे से धोकर पोंछ लें। आलू को छीलकर लंबाई में काट लें या अपने मनचाहे आकार में काट लें। बैंगन को भी स्टफिंग के लिए कट लगा कर रख लें।
- 2
भरावन की सभी सामग्री को एक प्लेट में निकाल लें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर एक-एक बैंगन लेकर उसमें भरावन को भरें । बचे हुए भरावन को बाद में सब्जी में डालने के लिए रख दें ।
- 3
एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें और जीरा तथा सौंफ डाल कर चटका लें । प्याज, लहसुन,अदरक डाल कर मध्यम आँच पर सेंक लें। अब इसमें स्टफ्ड बैंगन और आलू के पीस डालें। बचा हुआ भरावन का मसाला और हल्दी तथा नमक भी डाल दें।
- 4
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें और सब्जी को ढाँककर मध्यम से धीमी आँच पर पका लें। बीच बीच में चलाते जाए और जब आलू और बैंगन पूरी तरह से पक जाएँ तो गैस बंद दें।
- 5
भरवाँ बैंगन और आलू की सब्जी तैयार है।
- 6
धनिया पत्ती से सजाकर गरमा गरम सब्जी को रोटी के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (4)