चिली जिंजर पेस्ट (chilli ginger paste recipe in Hindi)

#2022
#week3
#पोस्ट1
#चिलीजिंजरपेस्ट
साधारण सा पेस्ट आप की रेसिपी के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है और इसे एक बार बनाने के बाद हम कई डिश जैसे की पोहे,उपमा, थेपले, पकौड़े ,रोज़ की सब्जी , खमण,ढोकला में इस्तेमाल कर सकते है और झटपट अपनी बहुत ही टेस्टी रेसिपी कम समय में बना सकते है।
चिली जिंजर पेस्ट बनाने के लिए हम मिक्सर में हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीस लेते है पर इस पेस्ट का रंग 1-2 दिन चेंज हो जाता है और रंग भी बदल जाता है पर आज मैं आप के साथ जो रेसिपी शेयर कर रही हू आप इस तरह से ये पेस्ट बनायेगे तो आप का पेस्ट 15-20 दिन तक बिल्कुल फ्रेश रहेगा और इससे आपकी रेसिपी का टेस्ट भी बढ़ जाएगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
इस पेस्ट को बनाने के लिए आप डार्क ग्रीन कलर की हरी मिर्च लोंगी मिर्च ही ले।सब से पहले आप मिर्ची की डंठल हटा दे। और अदरक का भी छिलका निकल ले।अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 2
अब एक बाउल में मिर्च और अदरक को डाल दे और इसमें पानी और कुछ क्यूब्स बर्फ़ की डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।ऐसा करने से चिली पेस्ट का कलर बहुत अच्छा आता है।15 मिनट के बाद मिर्ची और अदरक को पानी में से निकाल कर मिक्सर के पॉट में डाल दे साथ ही इसमें नमक,हल्दी पाउडर 2 बड़े चम्मच तेल और नींबू का रस डाल कर दरदरा पीस लें।
- 3
चिली जिंजर पेस्ट तैयार है इसे कांच के एयर टाईट कंटेनर या फिर जार में निकाल लें और इसके ऊपर 2 चम्मच तेल और डाल दे और ढक्कन लगा कर फ्रीज़ में स्टोर कर ले।यदि आप ज्यादा पेस्ट बना रहे है तो इसे फ्रीजर में रखे ये पेस्ट फ्रीजर में 1 महीने तक बिल्कुल अच्छे से रहता है।इसे आप पोहे,उपमा,थेपले,पकौड़े आदि बनाने में इस्तेमाल कर सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- अमृतसरी पिंडी छोले विथ भटूरे (Amritsari Pindi Chole with bhature recipe in Hindi)
- पालक कॉर्न की सब्जी (palak corn ki sabzi recipe in Hindi)
- काबुली चने के कटलेट (KABULI CHANE KE CUTLET RECIPE IN HINDI)
- पालक चिकन (palak chicken recipe in Hindi)
- पालक सरसों का साग (PALAK SARSON KA SAAG RECIPE INN HINDI)

कमैंट्स (4)