मग ढोकला (mug dhokla recipe in Hindi)

#2022
#वीक4#पोस्ट1
#बेसन
#मगढोकला
आजकल मग में केकस, पास्ता,पिज़्ज़ा आदि बना कर सर्व करने का बहुत चलन है इसी लिए मैने मग ढोकला बनाया है ये बहुत जल्दी बन जाता है और बच्चों को दिखने में बहुत अट्रैक्टिव लगता है और ढोकले का खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है।रेसिपी तो पुरानी ही है बस प्रेजेंटेशन नया है।आप भी एक बार ट्राई करे ।
मग ढोकला (mug dhokla recipe in Hindi)
#2022
#वीक4#पोस्ट1
#बेसन
#मगढोकला
आजकल मग में केकस, पास्ता,पिज़्ज़ा आदि बना कर सर्व करने का बहुत चलन है इसी लिए मैने मग ढोकला बनाया है ये बहुत जल्दी बन जाता है और बच्चों को दिखने में बहुत अट्रैक्टिव लगता है और ढोकले का खट्टा मीठा स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है।रेसिपी तो पुरानी ही है बस प्रेजेंटेशन नया है।आप भी एक बार ट्राई करे ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एकत्रित कर ले।जिस भी कप या मग में ढोकला बनाना हो उसे तेल लगा कर चिकना कर लें।
- 2
एक बाउल में बेसन ले और उसमें हरी मिर्च,हल्दी,नमक, शक्कर, और नींबू का सत्व या फिर नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसमें पानी डाल कर मीडियम थिक (गढ़ा) घोल बना लें।
- 3
स्टीमर में पानी डाल कर उसे गैस पर गरम करने रख दे।अब इसमें खाने वाले सोडे में थोड़ा सा पानी डाल कर उसे बेसन के मिश्रण में डाल दे और अच्छी तरह से एक ही दिशा में हिलाते हुए मिक्स कर लें।
- 4
इस ढोकले के मिश्रण को कप में डाल लें और इसे गरम किए हुए स्टीमर में रख दे और ढक्कन बंद कर के 5 मिनट हाई फ्लेम पर और बाद में 10 मिनट मीडियम फ्लेम पर या फिर जब तक की ढोकला अच्छे से न पक जाए स्टीम कर ले।
- 5
मग ढोकला तैयार है इसे तड़का लगाने के लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करे और उसमेंराई,जीरा और सफेद तिल डाले और साथ ही कड़ी पत्ते और हरी मिर्च भी डाल दे गैस बंद कर दे और ये तड़का ढोकले के ऊपर डाल दें ।
- 6
मग ढोकला तैयार है इसे आप इवनिंग स्नैक में बना सकते हैं इसे सॉस या फिर चटनी के साथ सर्व करें।
- 7
इसे आप ईनोफ्रूट नमक से भी बना सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- शिमलामिर्च का अचार (shimla mirch ka achar recipe in Hindi)
- लहसुनी तिल चावल (sesame garlic rice recipe in Hindi)
- शिमला मिर्च मटर मशरूम (shimla mirch matar mushroom recipe in Hindi)
- बूंदी की दही वाली सब्जी (boondi ki dahi wali sabzi recipe in Hindi)
- मिक्स दाल और मेथी पकौड़े (mixed dal aur methi pakode recipe in Hindi)




















कमैंट्स (5)