मेथी ड्राई फ्रूट के लड्डू (methi dry fruits ke ladoo recipe in Hindi)

#2022#w6
मेथी ड्राई फ्रूट के लड्डू (methi dry fruits ke ladoo recipe in Hindi)
#2022#w6
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी को साफ कर के 5-6 घंटे के लिए भिगो दें
- 2
इस मेथी को फिर चिकना पीस ले
- 3
कढ़ाई में 4-5 चम्मच घी डालकर गर्म करे घी गर्म हो जाए तो मेथी डालकर लगातार चलाते हुए हलका रंग बदलने तक मध्यम आंच पर भूने ले फिर इसे बर्तन में निकाल ले
- 4
फिर इस कढ़ाई में 4-5 चम्मच घी डालकर गर्म करे फिर इसमें आटा डालकर चलाते हुए गोल्ड ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भूने आटा भूने जाए तो इसे मेथी बाले बर्तन में निकाल ले
- 5
इस कढ़ाई में 6-7 चम्मच घी डालकर गर्म करे कम आंच पर थोड़ा- थोड़ा गोंद डालकर तल ले तले हुए गोंद को प्लेट पर निकाल ले
- 6
गोंद तल ने के बाद इसमें 4-5 चम्मच घी डालकर गर्म करे फिर इसमें एक-एक कर के काजू, बादाम व किशमिश तल ले व प्लेट पर निकाल ले
- 7
फिर कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर गर्म करे व मखाने को भी मध्यम आंच पर भूने ले व प्लेट पर निकाल ले
- 8
इस कढ़ाई में घी डालकर गर्म करे गर्म घी में खसखस डालकर आधे मिनट तक भूने ले फिर इस खसखस में नारियल डालकर एक मिनट तक भूने व प्लेट पर निकाल ले
- 9
फिर काजू, बादाम, मखाना व गोंद को दरिया पीस ले
- 10
फिर काली मिर्च, इलाइची, पीपर व अदरक पाउडर को चिकना पीस ले
- 11
फिर कढ़ाई में 3-4 चम्मच घी डालकर गर्म करे फिर गर्म घी में गुड़ डालकर मध्यम आंच पर मेल्ट करे लगातार चलाते हुए
- 12
गुड़ मेल्ट हो जाए तो गैस बंद कर दे
- 13
बर्तन में सभी भूने व पीसे मसालों को मिक्स करें फिर इसमें गुड़ डालकर अच्छे से मिक्स करें
- 14
इस मिश्रण से नींबू के आकार का लड्डू बना ले
- 15
तैयार है मेथी ड्राई फ्रूट लड्डू |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (7)