छोले भटूरे (chole bhature recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले को रात भर भिगा देगेऔर सुबह कुकर में छोले,पानी,आधा चम्मच नमक और एक चम्मच चाय की पोटली बनाकर उसे उबालेंगे ।
- 2
तड़का लगाने के लिए एक पैन में तेल लेंगे और उसमें हींग और जीरा डालेंगे फिर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ और अदरक, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह प्याज़ को गोल्डन होने तक भूनेगे
- 3
फिर उसमें नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएंगे ।जब मसाले में से तेल ऊपर आने लगे तब उसमें छोले मिला कर10 मिनट तक चलाएंगे और फिर उसमें उबले छोले का पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक खुला पक आएंगे लीजिए गरमा गरम छोले तैयार हैं
- 4
भटूरे बनाने के लिए__एक बड़े बर्तन में दो कप मैदा,एक कप आटा और उसमें आधा चम्मच नमक,आधा चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा,चार चम्मच दही,एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह दोनों हाथों से मिक्स करेंगे और उसे हल्के गुनगुने पानी से सॉफ्ट आटा मलेंगे और फिर आटे को आधा घंटा ढककर रखेंगे । फिर घी के हाथ से उसकी छोटी-छोटी लोई बनाएंगे और उसे बेलकर गरम तेल में गरमा गरम भटूरे तलेंगे ।
- 5
लीजिए गरमा गरम छोले भटूरे तैयार हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स