सूजी के अप्पे (suji ke appe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी को एक बड़े बाउल में निकाल लीजिए अब फेटी दही डालकर मिला लीजिए।
अब मिश्रण में तेल और बेकिंग पाउडर को छोड़कर कर सभी सामग्री को मिक्स कर दें अब इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दे। - 2
फिर से सभीचीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए. बैटर अगर बहुत ज्यादा गाढा़ लगे तो उसमें थोडा़ सा पानी डाल कर मिला लीजिए,
एक बर्तन में तेल गरम करके उसमें राई जीरा और करी पत्ता डालिए,अब तड़का सूजी के मिक्स बैटर में ऊपर से डाल दीजिए और इस बैटर को अच्छी तरह से मिलाए। - 3
अप्पम मेकर में तेल लगाकर, चम्मच से अप्पे मेकर में थोड़ा थोड़ा बैटर डालिए अब इसे मध्यम गैस पर 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
- 4
नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए।
- 5
सूजी अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी, टमाटर सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)