मंगोड़ी की सब्जी (Mangodi ki sabzi recipe in Hindi)

#ws3
मैने घर में ही बना कर सुखाई गई मंगौड़ी काम में ली है। यह मैं अजमेर से लेकर आई थी। बहुत ही कम मसाले के साथ बनने वाली मंगोडी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। जब कोई सब्जी घर में न हो तब झटपट बनने वाली रेसिपी है। सर्दी के मौसम में इसको विशेष रूप से पसंद किया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
मंगौड़ी को साफ कपड़े पर रखकर छोटे टुकड़ों में तोड़ ले। इसके लिए बेलन की या कोई भी भारी समतल प्लेट से भी किया जा सकता है। सूखी हुई मंगौड़ी अगर सख्त होगी तो बेलन या थाली से नही टूटेगी। फिर कढ़ाही में 1 छोटा चम्मच घी डालकर मंगौड़ी को मंदी आंच पर भून ले। जो मंगौड़ी भुन जाए उसे थाली में निकालते जाए और जो नही सिकी है उस मंगौड़ी को और शेक ले।
- 2
अब मंगोड़ी के बघार के लिए 1 बड़ा चम्मच घी गरम करे। हींग, जीरा डाल दे।
- 3
अब सभी मसाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और नमक भी डालकर कुछ सेकंड पकाए और थोड़ा पानी डाल दे नहीं तो मसाला जल जाएगा। मसाला जब घी छोड़ने लगे तब लगभग एक गिलास पानी डाल दे। पानी में उबाल आने पर मंगोड़ी डाल दे और पकने दे।
- 4
पानी कम हो जाए तो और डाल ले और अपने हिसाब से तरी रखे। मंगोड़ी की यह सब्जी 3 से 5 मिनट में तैयार हो जाएगी। इसे रोटी, बाजरे की खिचड़ी, मक्का के दलिया के साथ भी परोसा जा सकता है।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)