चाॅकलेट केक विथ चाॅकोचिप्स (chocolate cake with choco chips recipe in Hindi)

#ws4
केक हम में से लगभग सभी को खाना पसंद है और फिर चाॅकलेट केक की बात ही कुछ अलग है।यदि यह घर पर बना हो साथ ही मैदा की जगह आटे का हो तो फिर तो सोने पे सुहागा है।
मैं पहले भी डबल चाॅको चिप्स केक की रेसिपी शेयर कर चुकी हूँ जिसे मैंने कढ़ाई में बनाया था। आज मैंने वही केक ओटीजी में बनाया है। यह बनाने और खाने दोनों में मेरा पसंदीदा केक है क्योंकि यह बिना किसी झंझट के बहुत ही बेसिक सामग्री के साथ आसानी से बन जाता है। मेरे पतिदेव जो खाने के मामले में बहुत ही चूज़ी हैं या यूँ कहें कि खाने पीने के कम शौक़ीन हैं और कम पकवानों की तारीफ करके खाते हैं उन्हें भी मेरे हाथों का बना यह केक बहुत पसंद है। आटे से बनने वाले इस हैल्दी और टेस्टी केक को चलिए देखते हैं कि मैंने कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को इकट्ठा कर लें और आटा,बेकिंग पाउडर, सोडा, कोको पाउडर को एक चलनी से एकसाथ 2 बार छान कर एक तरफ रख दें। इसी में आधी चाॅकोचिप्स भी मिला लें।
- 2
अब एक बाउल या परात में बटर और पिसी शक्कर लेकर हल्का होने तक फेंट लें। फिर इसमें मिल्क पाउडर भी डाल दें और दोबारा अच्छी तरह से मिलने तक फेंट लें। आवश्यकता अनुसार या 1/2 कटोरी दूध डालकर एक सार होने तक मिलाएं।
नोट :- इस समय बैटर फ्री फ्लो होना चाहिए। - 3
अब इसमें एसेंस डालें और 2-3 बैच में करके आटे का मिक्सचर डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें। आवश्यकता अनुसार और दूध डालें। बैटर की कंसिस्टेन्सी पिक में दिखाए अनुसार हो।
- 4
केक का बैटर रेडी है। केक टिन को ग्रीस करके आटे/मैदा/कोको पाउडर से डस्ट कर लें।ओटीजी को 180°c पर दोनों राॅड ऑन करके प्री हीट कर लें। बैटर को केक टिन में ट्रांसफर करें और टिन को 2-3 बार टैप कर लें । ऊपर से बची हुई चाॅकोचिप्स फैला लें और 180°c पर 35-45 मिनट के लिए बेक कर लें।
नोट:- ओटीजी की सेटिंग अपने ओटीजी के अनुसार करें। - 5
30-35 मिनट बाद एक बार केक में टूथपिक डाल कर चैक कर लें। यदि टूथपिक साफ निकल आए तो केक बेक हो गया होगा । इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें और यदि टूथपिक साफ नहीं निकले तो केक को 5-10 के लिए और बेक कर लें।
- 6
हैल्दी चाॅकलेट केक विथ चाॅकोचिप्स तैयार है। इसे गरमा गरम या ठंडा होने पर कट करके सर्व करें। मेरे घर तो किसी को सब्र नहीं हो रहा इसलिए मैं तो चली केक सर्व करने के लिए। आप इसे बनाकर देखिए और बताइए कि आप को कैसा लगा?
मेरी डबल चाॅको चिप्स केक इन कढ़ाई की रेसिपी देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें ।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)